सरल हिंदी पहेली में हम आप के लिए नई-नई मजेदार पहेलियाँ बच्चो और बूढ़ो सबके लिए लेकर आते रहते है। तो आज की मजेदार पहेलियों को आपने शायद ही सूनी होगा और अगर सुना होगा तो आज सही उत्तर जान लेगे। तो चले आज की मजेदार पाहेकियों के बारे में बात करे और साथ में उन पहेलियों का उत्तर भी जाने ।
सरल हिंदी पहेलियाँ वेबसाइट में 121 से भी आदिक मजेदार पहेलियों का भंडार, जो शायद ही आपने कभी बूझी हो। तो चलिए पहेली का उत्तर खोजने में हम आपकी मदद करते है। और आपको भी हमारा साथ देना होगा इन पहेलियों को अपने दोस्तों परिजनों के साथ संजा कर, हमारा मनोबल बढ़ाना होगा। तो पहेलियों की ओर चलने से पहले बतादे की अगर आप के पास भी ऐसी मजेदार पहेलियाँ हो, तो आप हमारे साथ नीचे कमेंट में जरूर शेयर करे।
61 मजेदार हिंदी पहेलियाँ | 61 Paheliyan in Hindi with Answer
प्रथम 5 हिंदी पहेलियाँ ( Hindi Paheliyan for Kids ) की सूची नीचे है |
1 | दूध की कटोरी में काला पत्थर, जल्दी से तुम बताओ सोचकर। |
|---|---|
| 2 | काली-काली एक चुनरिया, जगमग-जगमग करते मोती, आ सजती धरती के ऊपर, जब सारी दुनिया सोती ? |
| 3 | आँखे दो हो जाए चार, मेरे बिना कोट बेकार, घुसा आँखो में मेरा धागा, दरजी के घर से मैं भागा। |
| 4 | धरती में मैं पैर छिपाता, आसमान में शीश उठाता। हिलता पर कभी न चल पाता, पैरों से हूँ भोजन खाता, क्या नाम है मेरे भ्राता। |
| 5 | लाल-टेन पंखो में, उड़े अंधेरी रात में, जलती बाती बिना तेल के, जाड़े व बरसात में। |
6 | तीन अक्षरों का मेरा नाम, आदि कटे तो चार। कैसे हो तुम मैं जानूँ, बोलो तुम सोच-विचार। |
|---|---|
| 7 | छोटा हूँ पर बड़ा कहलाता, रोज दही की नदी में नहाता। |
| 8 | कभी बड़ा हो कभी हो छोटा, माह में एक दिन में हु सोता। |
| 9 | दो किसान लड़ते जाये, उनकी खेती बढ़ती जाये । |
| 10 | शुरू कटे तो नमक बने, मध्य कटे तो कान। अंत कटे तो काना बने, जो न जाने उसका बाप शैतान। |
| 11 | बनाने वाला उसका उपयोग नही करता, उपयोग करने वाला उसे देखता नही, देखने वाला उसे पसंद नही करता जवाब जरूर देना है ? |
| 12 | हाथ में हरा, मुँह में लाल, क्या चीज है बताओ प्यारे लाल। |
| 13 | मध्य कटे तो बाण बने, आदि कटे तो गीला, तीनों अक्षर साथ रहें, तो पक्षी बने रंगीला। |
| 14 | मैं हुँ एक अनोखी रानी ,पैरों से पीती हूँ पानी। |
| 15 | लाल-लाल डिबिया पीले है खाने, डिबिया के भीतर मोती के दाने। |




